मथुरा। मथुरा वृंदावन नगर निगम के नवागत नगर आयुक्त ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत महापौर विनोद अग्रवाल से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात में महापौर ने नगर आयुक्त को नगर निगम के क्रियाकलाप के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उनसे समस्याओं और उनके निस्तारण पर पूरा फोकस करने को कहा। इस दौरान महापौर श्री अग्रवाल ने उनको महानगर के प्राथमिकता वाले कार्यों से भी अवगत कराया। महापौर श्री अग्रवाल ने कहा कि आने वाला समय वर्षा ऋतु में जल भराव से नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है उस पर विस्तृत कार्य योजना बनाकर कार्य करना होगा।
नगर आयुक्त जग प्रवेश ने महापौर को पूर्ण रूप से आश्वत करते हुए कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता और स्थानीय महानगर की जनता के अपेक्षाओं पर वह खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.