मथुरा। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ एवं जिलाधिकारी के आदेश पर शनिवार को मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के नमूने लिए गए। इसमें ज्यादातर आइसक्रीम के नमूने लिए गए। इससे शहर की दुकानों पर हड़कंप मचा रहा।
जिलाधिकारी सीपी सिंह के मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के आदेश पर सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय धीरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन तथा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञान पाल सिंह के नेतृत्व में जयसिंहपुरा क्षेत्र से अंजीर बादाम प्रीमियम आइसक्रीम का एक नमूना लिया गया। यहाँ वनीला आइसक्रीम का नमूना, कुल्फी का नमूना, आर्टिफिशियल स्ट्राबेरी फ्लेवर, रिफाइण्ड पाम ऑयल एक भी नमूना लिया गया। गोविन्द नगर से अमेरिकन नट आइसक्रीम एवं वनीला आइसक्रीम का एक-एक नमूना लिया गया। साथ ही 700 मिलीलीटर की पुरानी लस्सी आइसक्रीम ब्रिक मूल्य बाइस हजार चार सौ रुपए नष्ट करायी गई।
विकास बाजार में सचल वाहन बोलेरो पिकअप संख्या यूपी 85 सीटी 9827 पर विक्रय के लिए ले जाये जा रहे पनीर व मसाला पनीर का एक-एक नमूना संग्रहित किया गया। इस तरह 9 नमूने संग्रहित किये गए। उक्त संग्रहित खाद्य नमूने विश्लेषण के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किये जा रहे हैं। खाद्य सचल दल में दलवीर सिंह, मोहर सिंह, जितेन्द्र सिंह, भरत सिंह और अरुण कुमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी सम्मिलित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.