• About Us
  • Contact Us
  • Epaper
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Rajpath Mathura
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
No Result
View All Result
Rajpath Mathura
No Result
View All Result
Home अन्तराष्ट्रीय

पहलगाम आतंकी हमला : विश्व नेताओं ने एक स्वर में की निंदा

Rajpath Mathura by Rajpath Mathura
in अन्तराष्ट्रीय
0
पहलगाम आतंकी हमला : विश्व नेताओं ने एक स्वर में की निंदा
0
SHARES
60
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

वाशिंगटन/नई दिल्ली । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले के बाद दुनिया भर से शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं। इस हमले में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई। हमला मंगलवार को खूबसूरत बैसरन घाटी में हुआ, जिसमें आतंकवादियों ने आसपास के जंगलों से निकलकर पर्यटकों के एक समूह पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें दर्जनों लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

निर्दोष पर्यटकों पर हुए बर्बर हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करते हुए नेपाल ने कहा कि वह दुख की इस घड़ी में भारत सरकार और भारत के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।

नेपाल के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “हम शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। घायलों के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की हार्दिक कामना करते हैं।”

इस बीच, नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा ने सोशल मीडिया पर कश्मीर के पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले पर गहरा सदमा और दुख व्यक्त किया। उन्होंने पोस्ट किया, “हम आतंकवाद के इस कृत्य और बेवजह हिंसा की कड़ी निंदा करते हैं, जिसने निर्दोष लोगों की जान ले ली है। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं, हम घायलों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं। नेपाल इस दुख की घड़ी में भारत सरकार और लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।”

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने भी इस भयानक आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए कहा कि हिंसा को उचित नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, “मैं जम्मू-कश्मीर में निर्दोष नागरिकों पर हुए भयानक आतंकवादी हमले से स्तब्ध हूं। इस हिंसा का कोई औचित्य नहीं है और ऑस्ट्रेलिया इसकी निंदा करता है। हम घायलों, शोक मना रहे प्रियजनों और इस भयानक समाचार से ऑस्ट्रेलिया में प्रभावित हुए सभी लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।”

कश्मीर में हुए भीषण हमले को “बेहद विनाशकारी” बताते हुए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने सोशल मीडिया पर लिखा, “कश्मीर में हुआ भीषण आतंकवादी हमला बेहद विनाशकारी है। मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों, उनके प्रियजनों और भारत के लोगों के साथ हैं।”

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने भी इस ‘घृणित’ आतंकी हमले पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, “पहलगाम में आज हुए घिनौने आतंकी हमले ने कई मासूम लोगों की जान ले ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आज शोक में डूबे हर भारतीय के प्रति मेरी गहरी संवेदना। मैं जानती हूं कि भारत की भावना अटूट है। आप इस मुश्किल घड़ी में मजबूती से खड़े रहेंगे और यूरोप आपके साथ खड़ा रहेगा।”

आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशिनयान ने भी आतंकवादी हमले पर हार्दिक संवेदना व्यक्त की और आतंकवाद के सभी रूपों की निंदा की। पशिनयान ने एक्स पर पोस्ट किया, “पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले से बहुत दुखी हूं। मैं पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। आर्मेनिया आतंकवाद के सभी रूपों की कड़ी निंदा करता है। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं भारत के मित्रवत लोगों के साथ हैं।”

Tags: #Pahalgam terror attack: World leaders condemn it unanimously
Previous Post

मथुरा कलैक्ट्रेट में दिव्यांगों ने लगाये डीएम जिंदाबाद के गगनभेदी नारे, नहीं होने देंगे शोषण

Next Post

पहलगाम हमला : सुरक्षा बलों ने जारी किए आतंकवादियों के स्केच और तस्वीरें

Rajpath Mathura

Rajpath Mathura

Next Post
पहलगाम हमला : सुरक्षा बलों ने जारी किए आतंकवादियों के स्केच और तस्वीरें

पहलगाम हमला : सुरक्षा बलों ने जारी किए आतंकवादियों के स्केच और तस्वीरें

  • Trending
  • Comments
  • Latest
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

March 6, 2024
वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

August 16, 2023
मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

July 3, 2024
ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

May 17, 2024

बच्चे देश – प्रदेश के भविष्य, सभी सरकारी सुविधा उपलब्ध कराये प्रशासन : डा देवेन्द्र

0

हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से परिक्रमार्थी झुलसे , युवक की मौत आधा दर्जन घायल

0

अपने फोन में ऐसे बढ़ाएं वाई-फाई की स्पीड

0

नौहझील : लड़की को बिटौरा में जिन्दा जलाकर मार डालने की चर्चा

0
युवा कांग्रेस ने शुरू किया घर-घर जाकर मतदाता सूची जांचने का अभियान

‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, लाखों कार्यकर्ताओं को जुटाने की तैयारी

December 10, 2025
सदन में विपक्ष पर जमकर बरसीं कंगना रनौत, याद दिलाया ‘इंदिरा गांधी वर्सेस राज नारायण’ केस

सदन में विपक्ष पर जमकर बरसीं कंगना रनौत, याद दिलाया ‘इंदिरा गांधी वर्सेस राज नारायण’ केस

December 10, 2025
मथुरा में नगर आयुक्त ने संभाली अतिक्रमण हटाओ अभियान की कमान , वसूला हजारो रु. का जुर्माना

मथुरा में नगर आयुक्त ने संभाली अतिक्रमण हटाओ अभियान की कमान , वसूला हजारो रु. का जुर्माना

December 10, 2025
मथुरा में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का दावा खोखला , एम्बूलेंस में धक्का लगाने का वीडियो वायरल

मथुरा में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का दावा खोखला , एम्बूलेंस में धक्का लगाने का वीडियो वायरल

December 10, 2025

Recent News

Follow Us

Browse by Category

  • English News
  • Uncategorized
  • अन्तराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म
  • पर्यटन
  • मथुरा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • लेख/सम सामयिकी
  • स्वास्थ्य
4745346
Views Today : 11439

Contact Info

Address : दैनिक राजपथ, गली शहीद भगत सिंह जनरल गंज
मथुरा -281001( यूपी)

Contact Number : 9412661665, 8445533210

Email : danikrajpath@gmail.com
Pawan_navratan@yahoo.com
drajpathmathura@rediffmail.com

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • राशिफल

© 2020 Rajpath Mathura | All Rights Reserved