मथुरा। महानगर के ध्रुव घाट जनरल गंज क्षेत्र में शनिवार को मथुरा वृंदावन नगर निगम की टीम ने निगम की 400 वर्ग मीटर जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेसीबी से पक्के निर्माण को ध्वस्त किया है। अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन की बाजारी कीमत लगभग दो करोड रुपए आंकी गई है। बताया जाता है इस जमीन पर बार-बार नामजद लोगों द्वारा कब्जा किया जाता है और निगम की टीम भी कई बार कार्रवाई कर चुकी है। क्षेत्रीय लोगों ने निगम की इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मांग की है कि इस भूमि पर निगम द्वारा टॉयलेट बना दिए जाएं क्योंकि यह परिक्रमा मार्ग में पड़ता है।
नगर आयुक्त शशांक चौधरी के निर्देश पर नगर निगम मथुरा वृन्दावन की टीम द्वारा ध्रुव घाट श्रीजी गैस एजेंसी के समीप स्थित नगर निगम की भूमि सर्वे पैमाइश भाग सं.-61 के मौहल्ला-कम्पू घाट / जनरल गंज के खसरा सं.-113, 114, 115, 116, 117, 118, 131, 132 व 133 की भूमि बतौर रास्ता मिल्कियत नजूल सरकार पर अवैध रूप से बनाये गये निर्माण बाउन्ड्रीवॉल, कमरा आदि को धवस्त कर खाली कराया गया। सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी एवं जिलाधिकारी द्वारा तैनात मजिस्ट्रेट श्रीमती प्रीती जैन, डिप्टी कलेक्टर एवं श्रीविष्णु अग्रवाल, कानुनगो व वेद प्रकाश तिवारी, लेखपाल के साथ निगम की प्रवर्तन दल की टीम एवं भारी पुलिस बल के साथ JCB द्वारा अवैध निर्मान हटवाया गया। अवैध कब्जेदार ललित यादव, श्यामु यादव पुत्र गण बृजमोहन यादव द्वारा रास्ते की भूमि पर अपने मकान को आगे बढ़ाकर पक्का निर्माण कर लिया गया था। जिन्हें नगर निगम द्वारा नोटिस भी दिया गया किन्तु इनके द्वारा अवैध निर्माण बाउन्ड्रीवॉल, कमरा, शौचालय, आदि बना लिया गया था। नगर निगम इस खाली कराये गये रास्ते को पक्का करायेगी। खाली कराई गई भूमि लगभग 400 वर्ग मी. ह जो काफी मूल्यवान भूमि है जिसका बाजारी मूल्य लगभग 2 करोड़ रु. है।