मथुरा में सौहार्द के साथ मनाया ईद उल फितर का त्यौहार
राया । मथुरा में ईद-उल-फितर का पर्व धूमधाम से मनाया गया । कस्वा राया में मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। कस्वे के मांट रोड स्थित ईदगाह मोहल्ला पठानपाड़ा सुल्तान गंज में मुस्लिम भाइयों ने नमाज अदा कर देश मे अमन चैन की दुआ की। वही हिन्दू मुस्लिम भाइयो ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दी। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष राकेश शर्मा अरविंद शर्मा रामलीला कमेटी अध्यक्ष अभिषेक पाराशर समाजसेवी भूपेश अग्रवाल हाजी इकरार कुरैशी जिलानी शाह पवन सारस्वत कायम कुरैशी सभासद सरवन अहमद बिन्ना चौधरी आदि मौजूद रहे।