मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दीनदयाल नगर महानगर द्वारा राष्ट्र निर्माण में अधिवक्ताओं की भूमिका विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर डैंपियर नगर में किया गया। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता उमाशंकर अग्रवाल एवं संचालन राजकुमार एवं योगेश कुमार शर्मा मासिक बैठक प्रमुख द्वारा किया गया। शुभारंभ मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर वंदे मातरम गान के साथ किया गया ।
मुख्य वक्ता शंकर लाल सैनी ने बताया कि अधिवक्ताओं ने भारत के राष्ट्र निर्माण में ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है स्वतंत्रता संग्राम के दौरान कई प्रमुख नेता जैसे महात्मा गांधी जवाहरलाल नेहरू सरदार वल्लभ भाई पटेल डॉ राजेंद्र प्रसाद स्वयं अधिवक्ता थे जिन्होंने कानूनी ज्ञान का उपयोग सामाजिक न्याय और स्वतंत्रता के लिए किया। उमाशंकर अग्रवाल ने अधिवक्ता संगोष्ठी में अधिवक्ता का राष्ट्र निर्माण में क्या भूमिका है और एक आम नागरिक उसे पर कैसे भरोसा करें के बारे में बताया की राष्ट्र निर्माण में अधिवक्ता अहम भूमिका निभाता है और एक आम नागरिक उसे पर भरोसा कर उसे अपनी आवाज बनता है ताकि उसके अधिकारों की लड़ाई लड़ सके समाज में समरसता और एकता बनाए रखने में अधिवक्ताओं को बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। उमाशंकर शर्मा ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा की सामाजिक ढांचे को मजबूत करने में अधिवक्ताओं का एवं योगदान होता है जब किसी देश का सामाजिक ढांचा कमजोर होता है तो बाहरी शक्तियों उसे पर आधिपत्य कायम कर लेती हैं। संगोष्ठी के अंत में संयोजक राजेंद्र केशोरिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
संगोष्ठी में संजय सिंह योगेश कुमार शर्मा शूरवीर सिंह देवेंद्र उपाध्याय निमेश कुमार गर्ग चंद्र मोहन अग्रवाल विजेंद्र वैदिक देवेंद्र प्रताप सिंह नीरज राठौर संगीता शर्मा उमेश चौधरी राजीव रमन अभिषेक महावीर पंकज जोशी पंकज चतुर्वेदी आनंद शर्मा महावीर रावत दीपक शर्मा मनोज शर्मा शिवचरण सिंह अनोखे शर्मा रणवीर सिंह दशरथ सैनी विपिन गौतम संजीव शर्मा दिनेश मिश्रा नानक चंद राजकुमार नरेंद्र कुमार शर्मा भगत सिंह आर्य सत्य स्वरूप सरस्वती मनोज कुमार शर्मा शैलेंद्र कुमार गौतम सुभाष चतुर्वेदी मनोज कुमार मयंक अग्रवाल विजय बंटा राय सिंह संजय गौड़ रामवीर यादव संजय चौहान हेमेंद्र भारद्वाज सनोज चतुर्वेदी अजय सिंह संजीव सारस्वत शैलेश दुबे देवेंद्र प्रताप सिंह बृजेश कुंतल शैलेंद्र नागर सुरेश प्रसाद शर्मा पंकज शर्मा रामकिशन पाठक प्रणत शर्मा आदित्य चतुर्वेदी अभिनव सक्सेना सुरेश चंद शर्मा योगेश शर्मा विष्णु शर्मा रवि उपाध्याय अशोक सिंह डॉ रमाकांत भारद्वाज अवनीश उपाध्याय महेश चंद्र गौतम राजेश शर्मा विपिन कुमार अग्रवाल श्याम चतुर्वेदी सुनील कुमार कुंतल सुरेश प्रताप पंकज चौधरी गोपाल कृष्णा गौतम यश अग्रवाल शेखर अग्रवाल चंद्रेश चतुर्वेदी कन्हैया शर्मा जितेंद्र सिंह जितेंद्र कुमार बदोतिया चेतन कुमार श्रीमती बबीता सिंह श्रीमती मंजू रानी कुसुम सिंह गौरी मिश्रा श्रीमती अलका राजपूत तरुण गौड़ देवेंद्र कुमार वर्मा डॉ. अशोक राज सिंह मदन मोहन उपाध्याय मुकेश कुमार गोस्वामी भीष्मदत्त तोमर राजू सिंह गोपाल खंडेलवाल दीपांशु खंडेलवाल नरेश चतुर्वेदी आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.