एक राष्ट्र-एक चुनाव पर जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद का समापन

मथुरा। मेरा युवा भारत के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र संगठन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं के आर गर्ल्स पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालय सभागार में दो दिवसीय 21-22 मार्च विकसित भारत युवा संसद का आयोजन किया गया। समापन अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि मुख्य अतिथि राजेश यादव के रूप थे। मुख्य अतिथि द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ 10 प्रतियोगिता को जिसमें सर्व श्री तूबाखान, रीजुता तोमर, बन्दना वार्ष्णेय, साधना वार्ष्णेय, पूनम धार, हिमान्शु पांडेय, सतेन्द्र दुवे, शीतल शर्मा, हेमलता अग्रवाल व वन्दना को पुरस्कार व प्रमाणपत्र प्रदान किए ।
नेहरू युवा केंद्र जिला युवा अधिकारी यतेन्द्र सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा मथुरा को नोडल केंद्र बनाया जिसमें दो जनपद मथुरा व हाथरस को शामिल किया गया है। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मथुरा एवं हाथरस जिले 293 के प्रतिभागियों ने अपना ऑनलाइन पंजीकरण किया। उक्त कार्यक्रम में भाग लेने के लिए स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा सर्वश्रेष्ठ 150 प्रतिभागियों का चयन किया। जिनका ऑफलाइन जिला स्तरीय युवा संसद के प्रथम दिन 70 शेष 80 युवाओं युवाओं दूसरे दिन प्रतिभागिता की। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम के विषय ” एक राष्ट्र एक चुनाव ” जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर अपने ओजपूर्ण एवं मौलिक विचार रखे । इसके लिए प्रतिभागियों को 3 मिनट का समय दिया गया। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में डा. दीनदयाल नोडल अधिकारी रा. सेवा योजना आर एस गौतम सेवानिवृत्त मुख्य विकास अधिकारी यतेन्द्र सिंह जिला युवा अधिकारी नेयुके डा. लकी गुप्ता प्राचार्या के आर गर्ल्स डिग्री कालेज मथुरा व डा. रागिनी अग्रवाल प्रोफेसर के आर गर्ल्स डिग्री कालेज ने भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में आये अतिथियों का स्वागत डा. रितु कार्यक्रम अधिकारी एन एस एस के आर गर्ल्स डिग्री कालेज ने किया। संचालन प्रो पल्लवी सिंह द्वारा किया गया। आभार डा. ज्योतिस चौहान कार्यक्रम अधिकारी एन एस एस के आर गर्ल्स डिग्री कालेज ने व्यक्त किया।