मथुरा। समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारी प्रदेश सचिव भारत भूषण शर्मा, जिला अध्यक्ष ठाकुर राघवेंद्र प्रताप सिंह, सपा के वरिष्ठ नेता शिव कुमार यादव, आदि ने शुक्रवार को जिला अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह से मुलाकात कर पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिसमें सपा नेताओं ने ज्ञापन द्वारा बिलौटी गांव में 500 एकड़ की धान की फसल नष्ट हो जाने के संदर्भ में पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग के साथ ही यह भी कहां है कि यदि इस समस्या का हल 3 दिन के अंदर नहीं हुआ तो सपा यूथ ब्रिगेड जनपद में बड़ा आंदोलन करेगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
सपा नेताओं ने बताया कि कोसी ड्रेन का निर्माण गलत ढंग से किया गया है। ड्रेन की ऊंचाई 1.5 मीटर होनी चाहिए थी परंतु मौके पर यह करीब 10 फिट है। ज्यादा ऊंचाई के चलते बिलौटी अकबरपुर सेमरी और दद्दी गढी के किसानों की खड़ी फसलें ड्रेन के ओवरफ्लो हुए पानी से नष्ट हो गई है। वहीं लापरवाह पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार ने अकबरपुर से शेरगढ़ मार्ग में ड्रेन पर पुल का निर्माण भी नहीं किया तो वहीं पुराने पुल को भी तोड़ दिया और उसकी एवज में 8 पुलिया बनवा दी। अचानक ड्रेंन से पानी ओवरफ्लो हो गया और पूरे गांव में पानी भरने से किसानों की हालत बुरी है। इन क्षेत्रों में बीमारी फैलने का भी खतरा उत्पन्न हो गया है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.