मथुरा। महानगर के वार्ड 24 आजमाबाद के गांव चन्द्रनगर में नगर निगम मथुरा वृन्दावन महापौर विनोद अग्रवाल द्वारा गिरिराज पाराशर से जीतू ठाकुर के मकान तक चौदह लाख सत्यानवे हज़ार रु की लागत से बनने वाली इंटर लॉकिंग सड़क वा नाली की विधिवत पूजा के साथ नारियल फोड़कर शुभारम्भ किया और वार्ड 47 द्वारिका पुरी में लगभग तीस लाख की लागत से कन्हैया क्लॉथ से अलोक के घर तक और अलोक के घर से परशुराम धर्मशाला तक इंटरलॉकिंग सड़क और नाली का नारियल फोड़कर शुभारम्भ किया। इस सड़क से आम नागरिकों को आवागमन में काफ़ी मदद मिलेगी।
महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम द्वारा लगातार वृहद स्तर पर विकास कार्य कराये जा रहे हैं। परसीमन के बाद जिन कच्चे क्षेत्र में विकास कार्य की प्रमुख जरूरत है उस कार्य को प्रमुखता से कराया जा रहा है।
स्थानीय पार्षद अंकुर गुर्जर और पार्षद प्रतिनिधि तिलकवीर चौधरी व स्थानीय लोगों द्वारा महापौर का पटुका और माला पहनाकर स्वागत किया गया।
इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा नेता प्रमोद बंसल पार्षद ब्रजेश अहेरिया सौदान सिंह मनोज अहेरिया सुधांशु खंडेलवाल महेश शुक्ला राकेश शर्मा हितेश सौरभ लवानिया भगीरथ आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.