वृंदावन । नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त ने संभव दिवस में फरियादों की समस्याओं को सुनकर तत्काल निस्तारण के आदेश दिए। करीब दो दर्जन आई शिकायतों में से कई शिकायत का तत्काल निस्तारण करा दिया गया। जनसुनवाई के दौरान नगर आयुक्त शशांक चौधरी को मधुबन कॉलोनी के निवासियों द्वारा सड़क सीवर आदि की समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया।
नगर आयुक्त ने प्राथमिकतापूर्वक सीवर डालने जाने और सीवर की समस्या हेतु अधिकारियों को तत्काल आदेश दिए । इसी दौरान स्थानीय पार्षदों द्वारा अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया। इस पर नगर आयुक्त ने निर्णय लिया गया कि वार्ड वाइज सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जायेगा तथा वार्डो में तत्काल सफाई व्यवस्था हेतु क्यूआरटी टीम भी बनाई गयी है। क्यूआरटी टीम प्रत्येक वार्ड में दो-दो दिन सफाई से सम्बन्धित कार्यो का सम्पादन करेगी।
जन सुनवाई के दौरान मुकेश सारस्वत (उपसभापति) सुमित गौतम (पार्षद) शशांक शर्मा (पार्षद) घनश्याम चौधरी (पार्षद) श्रीमती मंजू (पार्षद) श्रीमती माधवी बघेल (पार्षद) अनुज कौशिक (सहायक नगर आयुक्त) रिजवान अहमद (अधिशासी अभियन्ता सिविल) रामकैलाश (अधिशासी अभियन्ता जल) महेश वर्मा (जोनल सेनेटरी अधिकारी) नन्दकिशोर (सहायक अभियन्ता जल) अरूण कुमार (अवर अभियन्ता सिविल) राजेश रावत लिपिक आदि उपस्थित रहें।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.