सफाई और पेयजल व्यवस्था पर 33.64 करोड़ खर्च करेगा मथुरा वृंदावन नगर निगम

मथुरा। मथुरा वृन्दावन नगर निगम क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पर 33.64 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसमें सफाई उपक्रमों की खरीद और पेयजल आपूर्ति भी शामिल है। इस बजट की स्वीकृति 15 वें वित्त आयोग के अनुदान अंतर्गत आयोजित बैठक में दी गई।
सोमवार को मथुरा वृंदावन नगर निगम कार्यालय में महापौर विनोद अग्रवाल, की अध्यक्षता में 15 वें वित्त आयोग अन्तर्गत निर्दिष्ठ अनुदान से प्राप्त धनराशि के अन्तर्गत होने वाले कार्यों को लेकर बैठक आयोजित हुई। इस में 15 वें वित्त आयोग राशि का उपयोग में पेयजल और सफाई कार्यों को प्राथमिकता दी गई। बैठक में सफाई वाहन/उपकरण क्रय, पेयजल आपूर्ति, साॅलिड वेस्ट मैनेजमेन्ट प्लांट पर एकत्रित कूड़े के निस्तारण के लिए नवीन ट्रोमल की स्थापना, नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत डोर टू डोर कूड़ा कलैक्शन एवं ट्रांसर्पोटेशन आदि कार्योंं के लिए लगभग 33.64 करोड़ रुपया के प्रस्ताव की स्वीकृति दी गई।
बैठक में मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह नगर आयुक्त शशांक चौधरी अपर जिलाधिकारी वित्त योगानन्द पांडेय लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता अजय कुमार सिंह रिंकू सिंह राही (प्रशिक्षु अधिकारी भाप्रासे) अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक महाप्रबन्धक (जल) मौ अनवर ख्वाजा अधिशासी अभियन्ता मोदनारायण झा लेखाधिकारी राकेश गौतम आदि उपस्थित रहे।