वृन्दावन। नगर के केसी घाट पर यमुना में दो युवक मंगलवार तड़के स्नान के दौरान डूब गए। साथी दोस्तों ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी। वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से एक युवक के शव को यमुना से बाहर निकाला जबकि दूसरे की तलाश अभी भी जारी है। गोताखोर व पुलिस उसकी तलाश में जुटे हैं।
जानकारी के अनुसार दिल्ली से चार बाईकों से 8 दोस्त मंगलवार सुबह चार बजे वृन्दावन पहुंचे। वृंदावन पहुंचने के बाद वह सबसे पहले यमुना स्नान के लिए केशीघाट आए। यहां सभी दोस्त यमुना स्नान करने लगे। सुबह चार बजे का समय होने के कारण अंधेरा था तभी 23 वर्षीय ऋतिक थापा निवासी मालवीय नगर दिल्ली और 24 वर्षीय सचिन निवासी ग्रेटर नोएडा दोनो अचानक गहरे पानी में डूब गए। यह देख उनके बाकी साथियों ने दोनों को बचाने के लिए काफी शोर मचाया लेकिन सुबह भोर की घटना होने के कारण आप पास कोई मौजूद नहीं था। काफी देर के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने डूबे युवको की तलाश के लिए गोताखोरों को ढूंढने में लगाया। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद ऋतिक थापा के शव को यमुना से बाहर निकाल लिया वहीं सचिन की तलाश जारी है। वहीं पुलिस ने ऋतिक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी दो दिन पूर्व भी एक 8 वर्षीय बालक की यमुना में डूबने से मौत हो गई थी।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.