Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.

  • Friday, June 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Epaper

Rajpath Mathura Rajpath Mathura - भारत सरकार एवम् उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त दैनिक समाचार पत्र मथुरा

  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
Rajpath Mathura
  • Home
  • मथुरा
  • बिजली बिलों पर 10% ईंधन अधिभार के विरोध में व्यापारियों ने जताया आक्रोश, एस. ई. को दिया ज्ञापन

बिजली बिलों पर 10% ईंधन अधिभार के विरोध में व्यापारियों ने जताया आक्रोश, एस. ई. को दिया ज्ञापन

मथुरा
By Rajpath Mathura On Jun 12, 2026 42

मथुरा। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद द्वारा बिजली बिलों पर 10 प्रतिशत ईंधन अधिभार लगाए जाने के विरोध में शुक्रवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (पंजी.) मथुरा के पदाधिकारियों ने अधिशासी अभियंता राजीव गर्ग को उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत नियामक आयोग के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार ‘पिंटू भैया’ ने बताया कि ईंधन अधिभार लागू करने से पहले नियामक आयोग से अनुमति नहीं ली गई है। उन्होंने कहा कि पहले से ही बिजली बिलों में फिक्स चार्ज वसूला जा रहा है। वाणिज्य (एलएमवी-2) श्रेणी के बिलों में फिक्स चार्ज के साथ मिनिमम चार्ज भी लिया जाता है, जबकि घरेलू, वाणिज्य एवं औद्योगिक उपभोक्ताओं के बिलों में 7.5 प्रतिशत इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी भी जोड़ी जा रही है।

उन्होंने कहा कि नियामक आयोग हर वर्ष उत्पादन व खर्च की समीक्षा कर जनसुनवाई के बाद बिजली दरें तय करता है। ऐसे में बीच सत्र में दरों में वृद्धि करना अनुचित है। व्यापार मंडल ने सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर बढ़ी हुई दरें वापस लेने की मांग की। जिला महामंत्री बबलू सैनी ने कहा कि इस तरह की अचानक बढ़ोतरी गलत परंपरा को जन्म देगी और महंगाई बढ़ने से आम जनता पर सीधा असर पड़ेगा। नगर अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद लोधी ने कहा कि बिजली दरों में वृद्धि से उद्योग और व्यापार प्रभावित होंगे तथा लागत बढ़ने से बाजार पर नकारात्मक असर पड़ेगा। नगर महामंत्री सतीश पटेल ने व्यापारियों से बढ़ी हुई दरों के खिलाफ व्यापक विरोध करने का आह्वान किया।

इस दौरान नगर कोषाध्यक्ष देवेंद्र निषाद, पवन चौधरी, जगदीश पटेल, राजू वर्मा, संजय सैनी, सूरज पटेल, ओमप्रकाश पंडित, मनोज पंडित, सलीम, वीरू लोधी सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

#breaking news#cm yogi #yogi adityanath#dm mathura #cdo mathura#google #google discover#mathura vrindavan news#Traders expressed outrage against the 10% fuel surcharge on electricity bills and submitted a memorandum to the Superintending Engineer (SE).#up news in hindi
Rajpath Mathura 13677 posts 0 comments

Prev Post

दिसंबर माह में मथुरा में होगी धीरेन्द्र शास्त्री की कथा, श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

Next Post

मथुरा में अवैध कॉलोनाइजरों पर गरजा ‘बुल्डोजर’, जमुना कोल्ड स्टोर के पास 8000 वर्ग मीटर में अवैध निर्माण ध्वस्त!

You might also like More from author
मथुरा

मथुरा में अवैध कॉलोनाइजरों पर गरजा ‘बुल्डोजर’, जमुना कोल्ड स्टोर के पास…

मथुरा

सीएम डैशबोर्ड में मथुरा का दमदार प्रदर्शन, पूरे प्रदेश में 8वें स्थान पर पहुंचा

मथुरा

मथुरा को जाम मुक्त बनाने की बड़ी कवायद: नगर मजिस्ट्रेट ने सड़कों पर उतरकर किया औचक…

मथुरा

अब नहीं छाएगा अंधेरा: विश्राम घाट पर 20 KVA जनरेटर शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी…

Prev Next
About Us

5365175
Views Today : 4041
Browse by Category
  • English News
  • Uncategorized
  • अन्तराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म
  • पर्यटन
  • मथुरा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • लेख/सम सामयिकी
  • स्वास्थ्य
Contact Info

Address : दैनिक राजपथ, गली शहीद भगत सिंह जनरल गंज
मथुरा -281001( यूपी)

Contact Number : 9412661665, 8445533210

Email : danikrajpath@gmail.com
Pawan_navratan@yahoo.com
drajpathmathura@rediffmail.com

© 2026 - Rajpath Mathura. All Rights Reserved.
Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.