मथुरा।
थाना साइबर क्राइम मथुरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक पूर्व सैनिक के 5 लाख 20 हजार 782 रुपये वापस कराकर सराहनीय कार्य किया है। यह धनराशि महज 15 दिनों के भीतर न्यायालय के आदेश के माध्यम से पीड़ित के खाते में वापस कराई गई।
जानकारी के अनुसार, आकिल खान (पूर्व सैनिक) ने 26 अप्रैल 2026 को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि कोरियर ट्रैकिंग के नाम पर भेजे गए फर्जी लिंक पर क्लिक करने से उनके साथ 8 लाख 41 हजार रुपये की साइबर धोखाधड़ी हो गई। इसके बाद उन्होंने थाना साइबर क्राइम से संपर्क कर सहायता मांगी।
साइबर क्राइम थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित एसबीआई बैंक से समन्वय स्थापित किया और होल्ड कराई गई 5,20,782 रुपये की धनराशि को न्यायालय के आदेश के माध्यम से रिलीज कराया। पुलिस टीम ने बैंक के नोडल अधिकारी (पटना) से ईमेल व फोन के जरिए लगातार संपर्क बनाए रखते हुए आदेश के 24 घंटे के भीतर पूरी राशि पीड़ित के खाते में वापस ट्रांसफर करवा दी।
राशि वापस मिलने पर पीड़ित ने मथुरा साइबर पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
इस सराहनीय कार्य में प्रभारी निरीक्षक रफत मजीद, उपनिरीक्षक राजकुमार पंवार, कंप्यूटर ऑपरेटर विवेक मलिक एवं गोविंद सिंह की विशेष भूमिका रही।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.