अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन हो गया। उन्होंने लखनऊ के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। हालांकि उनकी मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलते ही यादव परिवार और समाजवादी पार्टी के समर्थकों में शोक की लहर है।