भाजपा कार्यालय ‘पुष्पांजलि’ में मना विजय उत्सव, आतिशबाजी मिष्ठान वितरण से झलकी खुशी

मथुरा। पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय “पुष्पांजलि” पर ‘विजय उत्सव’ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एवं मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर जिला प्रभारी अशोक कटारिया, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष हेमेंद्र शर्मा, सांसद तेजवीर सिंह, विधायक पूरन प्रकाश, जिला महामंत्री सत्यपाल चौधरी, आकाश चौधरी, अमन ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष अनिल चौधरी, जिला मंत्री सुरेश तरकर, भानु प्रताप सिंह, रणवीर सिंह, मनीष पाराशर, मुदिता गोस्वामी, भगत सिंह जादौन, विक्रम सिंह, नारायण पांडे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जिला प्रभारी अशोक कटारिया ने कहा कि यह जनादेश तुष्टिकरण की राजनीति के अंत का संकेत है और जनता ने विकास की नीतियों पर विश्वास जताया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों के लिए अभी से जुटने का आह्वान किया।
सांसद तेजवीर सिंह ने कहा कि देश की जनता का विश्वास मजबूत नेतृत्व के साथ है और यह विजय राष्ट्रवाद की जीत है। विधायक पूरन प्रकाश ने इसे लोकतंत्र की पुनर्स्थापना बताते हुए कहा कि अब सुशासन की दिशा में नई शुरुआत होगी।
जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि यह जीत प्रधानमंत्री के नेतृत्व जनकल्याणकारी नीतियों और कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम है।
जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है और संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की।