मथुरा। सभापति/नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को मण्डी समिति परिसर मथुरा का निरीक्षण किया गया तथा गेहूं खरीद बढ़ाने के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मण्डी सचिव श्रीमती रेनू वर्मा, व्यापार मण्डल के महामंत्री दीन दयाल अग्रवाल सहित विभिन्न फर्मों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान प्रशासन ने सभी व्यापारियों एवं मिलर्स से आह्वान किया कि किसानों से गेहूं की खरीद प्रतिस्पर्धात्मक तरीके से की जाए, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित एवं लाभकारी मूल्य मिल सके। इस दौरान गेहूं खरीद में तेजी लाने और किसानों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान मण्डी में संचालित क्रय केन्द्रों का जायजा लिया गया और किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही गल्ला मण्डी समिति एवं फल-सब्जी मण्डी समिति के पदाधिकारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
मण्डी परिसर में जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए इसके स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की गई। इसके अंतर्गत मण्डी समिति को अपने संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा नगर निगम के साथ समन्वय स्थापित कर नालों की नियमित साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर फल-सब्जी व्यापार मण्डल मथुरा के अध्यक्ष हाजी इकबाल, उपाध्यक्ष जीतू चौधरी, राजू, इश्तियाक सहित अन्य पदाधिकारी एवं संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.