मथुरा। महानगर के कच्ची सड़क व लाल दरवाजा क्षेत्र के व्यापारियों द्वारा कच्ची सड़क स्थित प्रमुख व्यवसायी पवन फैंसी के प्रतिष्ठान पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र के व्यवसायी, व्यापारी एवं दुकानदार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं देश के शीर्ष व्यापारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश को विकसित, आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने में उद्यमियों व व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा व्यापार के विकास के लिए संगठन के सुझावों पर कई सकारात्मक कदम उठाए गए हैं जिससे प्रदेश को समृद्ध और सुरक्षित बनाने में मदद मिल रही है।
उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी भी व्यापारी को डरकर या दबकर व्यापार करने की आवश्यकता नहीं है। यदि किसी भी प्रकार की समस्या आती है या कोई अधिकारी अथवा अराजक तत्व परेशान करता है तो भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं जिला-नगर व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी हर समय उनके साथ खड़े रहेंगे।
महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने अपने संबोधन में बताया कि हाल ही में पड़ोसी राज्य की पुलिस द्वारा चौक बाजार के एक सर्राफ को अनैतिक रूप से ले जाने का विरोध किया गया, जिससे व्यापारी को उत्पीड़न से बचाया जा सका। उन्होंने इसे व्यापारियों की एकता और सतर्कता का परिणाम बताया।
बैठक में व्यापारियों ने अपनी-अपनी समस्याएं भी रखीं जिस पर महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामचंद्र खत्री ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाएगा।
कार्यक्रम में समाजसेवी एवं व्यापारी नेता पवन अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया।
बैठक में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री अजय गोयल, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामचंद्र खत्री, सचिन अग्रवाल, राजेश अग्रवाल एडवोकेट, मुकेश सर्राफ, दिलीप सर्राफ, दीपक खंडेलवाल, सोनू वर्मा, मोनू वर्मा, विकास अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, कुश अग्रवाल, अभिषेक गुप्ता, धर्मेंद्र वर्मा, दिनेश अग्रवाल उर्फ डिंपल, जीतू वर्मा, अनिल चतुर्वेदी, अवधेश अग्रवाल, कृष्णकांत चतुर्वेदी, सुभाष चतुर्वेदी सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.