मथुरा। थाना नौहझील पुलिस ने गृह मंत्रालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये की ठगी करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को यमुना एक्सप्रेस-वे के पास मोरकी इंटर कॉलेज, बाजना के सामने से दबोचा।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त विनोद कुमार पुत्र बनारसीलाल निवासी कुतुब विहार फेस-1, थाना छावला, दक्षिण पश्चिम दिल्ली के खिलाफ थाना नौहझील में मुकदमा संख्या 267/2025 धारा 316(2), 318(4), 338, 336(3), 336(4) व 341(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज था।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पीड़ित रमेश को गृह मंत्रालय में अपनी ऊंची पहुंच का झांसा दिया। आरोपी ने रमेश के बेटे की सरकारी नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाकर उसका विश्वास जीता और करीब 10 लाख रुपये ठग लिए। यह रकम आंशिक रूप से नकद और शेष अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवाई गई थी।
थाना नौहझील पुलिस ने 31 मार्च को सुबह करीब 9:24 बजे मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष सोनू कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय कुमार और उपनिरीक्षक रोहित सिंह की टीम की अहम भूमिका रही।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.