उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ का तबादला, MVDA वीसी को मिला अतिरिक्त चार्ज

लखनऊ । योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ias सूरज पटेल का तबादला कर दिया है ।उनको उपाध्यक्ष सहारनपुर विकास प्राधिकरण बनाया गया है। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी नागप्पा को बृज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। अब तक सहारनपुर विकास प्राधिकरण में तैनात उपाध्यक्ष संतोष कुमार को कार्यकारी निदेशक उत्तर प्रदेश आउट सोर्स सेवा निगम बनाया गया है।