मथुरा। डॉ अम्बेडकर सामाजिक अधिकार मंच के तत्वावधान में रविवार को बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम की 92वीं जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रातः 11 बजे डॉ अम्बेडकर भवन अम्बेडकर चौक डीग गेट पर आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ बीआर अम्बेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति मथुरा के अध्यक्ष सूरजपाल सिंह दरोगा उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि 15 मार्च को बहुजन आंदोलन के महानायक प्रखर समाज सुधारक और दूरदर्शी राजनेता मान्यवर कांशीराम की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन है। उन्होंने बताया कि कांशीराम का जन्म 15 मार्च 1934 को पंजाब के रोपड़ जिले में एक साधारण परिवार में हुआ था।
उन्होंने कहा कि कांशीराम ने अपना संपूर्ण जीवन दलित पिछड़े आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज को सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक अधिकार दिलाने के लिए समर्पित कर दिया। मंच के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि कांशीराम बाबासाहब भीमराव अम्बेडकर के विचारों से प्रेरित होकर अपनी नौकरी छोड़कर बहुजन समाज को संगठित करने के कार्य में जुट गए।
उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से कांशीराम ने वर्ष 1978 में बामसेफ 1981 में डीएस -4 और 14 अप्रैल 1984 को बहुजन समाज पार्टी की स्थापना की।
वक्ताओं ने कहा कि कांशीराम का पूरा जीवन बहुजन समाज के सम्मान अधिकार और सत्ता में भागीदारी के संघर्ष का प्रतीक रहा है। इसी कारण आज भी उन्हें समाज श्रद्धापूर्वक बहुजन नायक के रूप में याद करता है।
पुष्पांजलि कार्यक्रम के दौरान जितेंद्र सिंह मोहन सिंह कदम गुलाब सिंह मानसिंह दरोगा ताराचंद प्रधान पदम सिंह वाल्मीकि प्रदीप कुमार विनोद हाकिम सिंह नितिन कुमार गोलू नकीम हरिशंकर जावेद सलमान और अंसार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.