मथुरा में अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन ने धूमधाम से मनाया लोहड़ी पर्व

मथुरा। अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा भारतीय संस्कृति के पावन पर्व लोहड़ी को मुकुंद धाम, भूतेश्वर पर हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सम्मेलन के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक उल्लास के साथ पर्व का आनंद उठाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सम्मेलन के राष्ट्रीय संरक्षक अजयकांत गर्ग जिला अध्यक्ष धीरज गोयल एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष (शिक्षा विकास प्रकोष्ठ) विवेक अग्रवाल (जी.एल.ए.) द्वारा सभी सदस्यों को लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं देकर किया गया। इसके उपरांत सदस्यों ने हाउजी खेल में बढ़-चढ़कर भाग लिया और आकर्षक इनाम जीते।

इसके बाद लोहड़ी की पवित्र अग्नि प्रज्ज्वलित की गई। अग्नि के चारों ओर परिक्रमा करते हुए सदस्यों ने परंपरागत रूप से पॉपकॉर्न, मूंगफली और रेवड़ी का आनंद लिया। सर्द हवाओं के बीच लोहड़ी की अग्नि और कई अलावों ने वातावरण को और भी ऊर्जावान बना दिया।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक मनोज शर्मा एवं खुशबू चौहान ने अपने लोकप्रिय पंजाबी गीतों की प्रस्तुतियों से पूरे माहौल को लोहड़ीमय कर दिया।

इस अवसर पर श्रीमती सीमा गोयल श्रीमती बबीता अग्रवाल गिरधारी अग्रवाल श्रीमती इशिका विवेक गर्ग श्रीमती निकिता अग्रवाल नरेंद्र अग्रवाल विनोद अग्रवाल हेमंत अग्रवाल गोरुल यति गर्ग समीक्ष अग्रवाल निखिल जैन आशीष–दीपिका जैन शरद अग्रवाल शैलेंद्र–वंदना अग्रवाल गौरव अग्रवाल (डब्बे वाले) संतोष–रेखा सिंघल राकेश अग्रवाल मनोज–रीना अग्रवाल राजेश अग्रवाल योगेश–राधिका अग्रवाल शोमित–शिल्पा अग्रवाल कृष्ण मुरारी–सुनीता अग्रवाल गौरव (तरौली वाले) पंकज अग्रवाल (वृंदावन) विनीत गुप्ता साकेत–पूनम अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।