मथुरा में बिजली बिल राहत योजना में 25 हजार ने कराया पंजीकरण, 29 करोड़ रुपये जमा

मथुरा। बिजली बिल राहत योजना को लेकर जगह-जगह कैंप लगवा कैश काउंटर खुलवाए गए। बकाएदारों ने पंजीकरण कराया। अब तक करीब 25 हजार पंजीकरण और करीब 29 करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं।
अधीक्षण अभियंता देहात एसके सनोरिया ने शनिवार को लक्ष्मीनगर क्षेत्र में बिजली बिल राहत योजना की समीक्षा की और निरीक्षण कर प्रगति जानी। बकाएदार उपभोक्ताओं से संपर्क साधा और योजना में पंजीकरण करा लाभ उठाने की अपील की। इससे पूर्व उन्होंने मांट डिवीजन में बैठक की और पंजीकरण बढ़ाने पर जोर दिया। बकाएदारों को योजना के प्रति जागरूक एवं उनको सही प्रकार समझाया जाए जिससे वह पंजीकरण करवा योजना का लाभ उठा सकें। इधर बिजली बिल राहत योजना को लेकर कैश काउंटर खुलवाए गए। एसडीओ अजीत सिंह से बातचीत की। एसई देहात के अनुसार मथुरा में करीब 25 हजार पंजीकरण और करीब 29 करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं।