सफाई मजदूर संघ के नेता की पहल पर कंपनी ने की मृतक कर्मचारी की पत्नी को ₹5 लाख रु की मदद

मथुरा। बीते सप्ताह नगर निगम में आउटसोर्सिंग पर लगे सफाई कर्मचारी की जमुनापार क्षेत्र में हुई दुर्घटना में मृत्यु होने पर सफाई मजदूर संघ के नेता महेश काजू की पहल पर नेचर ग्रीन कंपनी ने ₹5 लाख रु की आर्थिक सहायता प्रदान की है।
आउटसोर्सिंग नेचर ग्रीन कंपनी में कार्यरत ड्राइवर मोहन सिंह पुत्र रमेश चंद निवासी सलेमपुर का पिछले दिनों यमुना पुल पर एक्सीडेंट हो गया था जिसमें मोहन सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। सूचना मिलने पर उत्तर प्रदेश की सफाई मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष महेश काजू जिला अस्पताल पहुंच गए थे । उन्होंने नगर आयुक्त से बात करके मृतक के परिवार को नेचर ग्रीन कंपनी से ₹5 लाख दिलाने का वायदा वायदा किया जिसे आज मृतक की पत्नी रजनी के खाते में आरटीजीएस कर दिया। मृतक की पत्नी रजनी को निगम कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर नौकरी दिलाने का भी आश्वासन दिया है। मृतक के दोनों बच्चों को 20 साल तक शिक्षा फ्री दिलाई जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मृतक की पत्नी को मकान बनवाकर भी दिलवाया जाएगा। इस पुनीत कार्य में प्रदेश अध्यक्ष महेश काजू जिला अध्यक्ष खेमचंद खेलो महानगर अध्यक्ष रविकांत आनंद ड्राइवर संघ के अध्यक्ष राजवीर पोईया विशाल चंदेल सरन आनंद बंटी नरेश कुमार कन्हैया चंदेल मुकेश मिस्त्री मोहित सेन आदि का सहयोग रहा।