वृंदावन। विश्व के प्रख्यात क्रिकेटर देश की आन शान माने जाने वाले विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के दरबार में पहुंचे है। सूत्रों का कहना है कि यह जोड़ी इस साल तीसरी मर्तबा वृंदावन आई है। प्रेमानंद महाराज ने विराट और अनुष्का को जीवन के गहरे अर्थ समझाए। उन्होंने कहा अपने कार्य को सेवा समझिए गंभीर भाव से रहिए विनम्र रहिए और नाम जप लगातार करते रहिए । मन में यह इच्छा होनी चाहिए कि हमें अपने वास्तविक पिता, परमात्मा के दर्शन हों।
महाराज जी ने आगे कहा कि सांसारिक सुखों से ऊपर उठकर ईश्वर की शरण में जाना ही सच्चा सुख है। उनकी बातों को सुनते हुए अनुष्का भावुक हो गईं जबकि विराट कोहली हर बात पर बच्चों की तरह सिर हिलाकर सहमति जताते नजर आए।
हर साल की तरह इस बार भी सर्दियों के मौसम में दोनों श्रद्धा और भक्ति के साथ बाबा जी के आश्रम पहुंचे। जाड़े के कपड़ों में लिपटे विराट और अनुष्का के माथे पर तिलक था और दोनों नीचे बैठकर प्रेमानंद महाराज की बातें ध्यान से सुनते दिखे।
कड़कड़ाती ठंड के बावजूद विराट-अनुष्का की आस्था में कोई कमी नजर नहीं आई। आश्रम में दोनों पूरी विनम्रता के साथ बैठे रहे और महाराज जी की हर बात को गंभीरता से सुना। अनुष्का शर्मा इस दौरान भावुक हो गईं और उनकी आंखों में आंसू साफ झलकते दिखाई दिए। यह दृश्य वहां मौजूद श्रद्धालुओं के लिए भी बेहद भावुक कर देने वाला था।
महाराज जी की बातों के बीच अनुष्का शर्मा ने भावुक होकर कहा हम आपके हैं महाराज जी। इस पर प्रेमानंद जी ने मुस्कुराते हुए उत्तर दिया हम सब श्री जी के हैं। हम सब उन्हीं की छत्रछाया में हैं हम सब उसी के बच्चे हैं।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.