मथुरा। गुरुवार को नगर आयुक्त द्वारा महानगर के वार्ड संख्या 18 जनरल गंज की प्रातःकालीन जारी सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में तैनात सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति तथा उपस्थिति पंजिका का अवलोकन में एक सफाई कर्मी अनुपस्थित मिला जिसके विरुद्ध एक दिन का वेतन आहरित न करने के निर्देश दिए। एक अन्य सफाई कर्मी रीतेश को बिना वर्दी ड्यूटी करते पाया गया तथा मनमानी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने कड़ी फटकार लगाते हुए उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उपस्थिति पंजिका में गड़बड़ी एवं ओवरराइटिंग पाए जाने पर सुपरवाइजर के विरुद्ध नोटिस जारी करने के निर्देश देते हुए कठोर चेतावनी प्रदान की गई। यह भी निर्देशित किया गया कि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नगर आयुक्त ने सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सौरभ अग्रवाल को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन प्रातःकाल में वार्ड में उपस्थित रहकर अपनी निगरानी में सफाई कार्य सुनिश्चित करें जिससे सफाई व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.