मथुरा। शासन ने न्याय दिलाने में महिलाओं की भूमिका को और सशक्त बनाने के लिए एडीजीसी जैसे महत्वपूर्ण पद पर मथुरा की युवा महिला अधिवक्ता सुश्री रागिनी गांधी को एडीजीसी क्राइम के पद पर नियुक्त किया है। वह इस पद पर जिले की पहली महिला अधिवक्ता हैं। उक्त जानकारी देते हुए डीजीसी क्राइम शिवराम तरकर ने बताया कि सुश्री रागिनी गांधी जिले में पहली महिला अधिवक्ता है जिन्हें शासन ने एडीजीसी क्राइम के पद पर नियुक्त किया है। एडीजीसी क्राइम के पद पर नियुक्ति संबंधी उनका पत्र 27 अक्टूबर 2025 को उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव लोकेश नागर ने जारी किया है। अब उन्होंने अदालत का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
रागिनी गांधी अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता परिषद न्यायिक मानवाधिकार परिषद इंडियन एक्टिव जर्नलिस्ट एसोसिएशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष आल इंडिया वीमेन एडवोकेट फोरम की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.