मथुरा । अग्रवाल सभा द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव का समापन समारोह बीएसए कॉलेज मैदान पर आयोजित हुआ जिसमें मशहूर गायक तथा भजन सम्राट हंसराज रघुवंशी ने अपने भजनों पर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया । अग्रवाल सभा के अध्यक्ष अशोक बंसल एवं प्रधानमंत्री सुभाष सिक्का ने बताया कि मुख्यअतिथि उ०प्र० सरकार में गन्ना एवं चीनी मिल मंत्री चौ० लक्ष्मी नारायण , विशिष्ट अतिथि एसडीएम सदर अभिनव जैन, रामलीला सभा के सभापति जयंती प्रसाद अग्रवाल, मनोहर लाल अग्रवाल ,सुदीप अग्रवाल, मोंटू मित्तल ,अशोक अग्रवाल एवं संजय जिंदल ने संयुक्त रूप से माता लक्ष्मी व महाराजा अग्रसेन के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया अतिथियों का स्वागत अनुराग मित्तल व हेमंत अग्रवाल द्वारा किया गया ।
मीडिया प्रभारी सचिन अग्रवाल ने बताया कि महिला समिति द्वारा महाराजा अग्रसेन जी के उद्देश्यों तथा समाजवाद की नीतियों पर आधारित नाटक ‘एक राजा- एक विचारधारा’ प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम का सबसे आकर्षक का केंद्र मशहूर गायक तथा भजन सम्राट हंसराज रघुवंशी द्वारा कृष्ण की धरा पर अपनी प्रस्तुति दी जिसमें राधे राधे बोलना, शिव समा रहे हैं मुझ में, अयोध्या आए मेरे सियाराम , आदि अनेक गानों पर अपनी प्रस्तुति दी गई जिनको सुनकर श्रोतागण मंत्रमुग्ध होकर अर्धरात्रि तक झूमते रहे, पहली बार ब्रजभूमि पधारे रघुवंशी ने कहा भगवान कृष्ण की कृपा से ही मथुरा वृंदावन आना संभव हो सका है । कार्यक्रम की अध्यक्षता जयंती प्रसाद अग्रवाल ने की , मेला संयोजक अनुराग सिंघल व जयंती संयोजक प्रदीप अग्रवाल ने सभी का आभार प्रकट किया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, हरिओम अग्रवाल,कृष्ण मुरारी सर्राफ नेताजी, योगेश बंसल कागजी राजकुमार अग्रवाल रद्दी, धीरज गोयल संदीप अग्रवाल अदूकी, अतुल अग्रवाल, शिव कुमार अग्रवाल ,मनोज अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल ,महावीर मित्तल ,सुरेश चंद्र अग्रवाल, महेश बंसल ,हेमंत अग्रवाल ,आशा अग्रवाल, मीरा अग्रवाल ,रेनू अग्रवाल ,शशि अग्रवाल आदि हजारों की संख्या में अग्र बंधु उपस्थित थे ।