वृंदावन। देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 सितंबर गुरुवार को वृंदावन के निधिवन में करीब 30 मिनट रहेंगी। सूत्रों के अनुसार पूर्वान्ह 11: 30 बजे राष्ट्रपति निधिवन पहुंचेंगी। जहां सबसे पहले वह ललिता कुंड के दर्शन करेंगी। पुजारी ओमवीर उनको कुंड की महिमा के बारे में जानकारी देंगे। उसके उपरांत श्री बांके बिहारी जी के प्राकट्य स्थल के दर्शन करेंगी। सेवायत बच्चू गोस्वामी और सोहित गोस्वामी उनसे पूजन कराएंगे। 11:45 बजे राष्ट्रपति रास मंडल का भ्रमण करेंगी। यहां से वह उस स्थल पर पहुंचेंगी जहां प्रभु श्री कृष्ण ने बंसी चोरी की लीला राधा रानी के साथ की थी।
12:00 बजे स्वामी हरिदास जी की समाधि के दर्शन करेंगी। इस दौरान उनको भीकचंद गोस्वामी मुरारी शर्मा शिवम शर्मा स्मृति चिन्ह भेंट करेंगे। निधिवन में भ्रमण के दौरान राष्ट्रपति को सेवायत रोहित गोस्वामी द्वारा निधिवन की पौराणिकता का महात्म्य बताया जाएगा। उक्त परिसर में आठ व्यक्ति व्यवस्था बनाने में सहयोग करेंगे। इसके अलावा 15 व्यक्ति पुजारी के रूप में राष्ट्रपति को संकल्प पूजन आदि कराएंगे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Prev Post