मथुरा । राज्य सहायतित निःशुल्क बीज मिनीकिट वितरण एवं प्रसार कार्यक्रम के अन्तर्गत अपर कृषि निदेशक (तिलहन एवं दलहन), उ०प्र०, कृषि भवन, लखनऊ के द्वारा जनपद मथुरा को (250.00 कुं0) 12500 सरसों बीज के निःशुल्क मिनीकिट प्राप्त हुए है। उप कृषि निदेशक ने बताया कि शासनादेश द्वारा कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत कृषकों के द्वारा सरसों मिनीकिट प्रदर्शन हेतु निःशुल्क बीज प्राप्त करने के लिये ऑनलाइन आवेदन किया जायेगा। लक्ष्य से अधिक बुकिंग होने पर आवेदको के मध्य ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से लाभार्थी का चयन किया जायेगा। उसके उपरान्त चयनित लाभार्थी कृषक को पी०ओ०एस० मशीन के माध्यम से निःशुल्क सरसों बीज मिनीकिट दिया जायेगा। उक्त मिनीकिट हेतु दिनांक 01.09.2025 से ऑनलाइन पोर्टल https://agridarshan.up.gov.in खुल गया है। जनपद के किसानो से अपील की जाती है कि रबी 2025-26 मौसम में सरसों की बुवाई करने वाले इच्छुक कृषक ऑनलाइन बुकिंग कर निःशुल्क बीज प्राप्त करने का लाभ उठाये।