मथुरा में गेस्ट हाउस सहित कई स्थानों पर पकड़ी बिजली चोरी, लाखों रु का लगाया जुर्माना

मथुरा। बिजिलेंस टीम ने बरसाना क्षेत्र में गेस्ट हाउस सहित दो स्थानों पर बिजली चोरी के मामले पकडे है । कार्रवाई से क्षेत्र में अफरा-तफरी मची रही। लाखों का जुर्माना संभावित बताया जा रहा है।
बिजली चोरी की सूचना मिलने पर विद्युत प्रवर्तन दल प्रभारी शिव कुमार के निर्देशन में जेई किशन कुमार, हिमांशु चौधरी, अमरदीप सिंह, मोहित शर्मा, अर्चना सिंह द्वारा बरसाना क्षेत्र में कार्रवाई की गई। यहां अलग-अलग क्षेत्र में बिजली चोरी होने की शिकायत मिल रही थी। राजकीय पशु चिकित्सालय के निकट अतिरिक्त केबल लगाकर घर में विद्युत उपयोग किया जा रहा था।
इसी क्षेत्र में एक गेस्ट हाउस में चोरी मिली। दोनों स्थानों पर कनेक्शन मिले। लोड करीब छह किलोवाट एवं सात किलोवाट से अधिक मिला। मीटर की इनकमिंग केबल में कट लगाकर विद्युत उपयोग किया जा रहा था। विजिलेस प्रभारी के अनुसार छाता एवं सुरीर में दो -दो स्थानों पर एवं कोसी में पांच स्थानों पर चोरी के मामले मिले थे। रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। अधिकतर स्थानों पर स्वीकृत से अधिक लोड मिला है। हाईलाइन लॉस फीडर क्षेत्रों में एव चोरी की सूचनाओं पर टीम कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरों को पकड़ने का अभियान निरंतर चलेगा।