मथुरा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव में मुख्यमंत्री योगी के 19 सितम्बर के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन अपनी तैयारी में जुटा है। महोत्सव में 19 सितंबर को मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम के मददे्नजर रविवार को तैयारी का जायजा लेने डीएम और एसएसपी दीनदयाल धाम पहुंचे ।
दीनदयाल धाम में हर साल पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर चार दिवसीय मेला का आयोजन होता है। 19 सितंबर को सीएम योगी बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वह यहां विराट युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री 2023 के मेले में भी शामिल हो चुके हैं। इस साल 18 से 21 सितंबर तक मेला आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न कार्यक्रमों के साथ किसान एवं ग्राम्य विकास प्रदर्शनी भी लगायी जाएगी। सीएम के आगमन की सूचना पर पुलिस और प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। रविवार दोपहर जिलाधिकारी सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार दीनदयाल धाम पहुंच कर महोत्सव की चल रही तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर हेलीपेड से समारोह स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान उनके साथ निदेशक सोनपाल समिति के कोषाध्यक्ष नरेंद्र पाठक महिपाल सिंह एडीएम वित्त पंकज वर्मा नगर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार सीओ रिफायनरी सीओ श्वेता भी मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.