ठा. बांके बिहारी जी मंदिर हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी के शैलेंद्र गोस्वामी सहित चार सेवायत नामित

मथुरा। उच्चतम न्यायालय के आदेश से गठित ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मंदिर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी वृंदावन के अध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति सेवानिवृत्ति उच्च न्यायालय इलाहाबाद अशोक कुमार द्वारा शैलेंद्र गोस्वामी और श्री वर्धन गोस्वामी राजभोग सेवायत तथा दिनेश कुमार गोस्वामी और विजय कृष्ण गोस्वामी (बब्बू) सेवायत शयन को कमेटी का सदस्य नामित किया है। 28 अगस्त को आयोजित बैठक में कमेटी का सदस्य बनने के लिए 14 आवेदनों पर विचार किया गया इसके उपरांत चार सेवायतों को कमेटी का सदस्य नामित कर दिया गया है। इस हाई पावर कमेटी में अब चार सेवायतों के अलावा अध्यक्ष सहित 8 सदस्य हैं।
कमेटी की आगामी बैठक की सूचना सदस्य /सचिव जिला अधिकारी मथुरा सीपी सिंह द्वारा 3 दिन पूर्व चयनित सदस्यों को प्रेषित की जाएगी।

श्री वर्धन गोस्वामी

दिनेश गोस्वामी

ज्ञात रहे कि कमेटी का सदस्य बनने के लिए प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी अशोक कुमार गोस्वामी दिनेश कुमार गोस्वामी अशोक कुमार गोस्वामी सुनील गोस्वामी शरद गोस्वामी रजत गोस्वामी शैलेंद्र गोस्वामी गोपेश गोस्वामी हिमांशु गोस्वामी गौरव गोस्वामी श्रीवर्धन गोस्वामी गोपीनाथ गोस्वामी विजय कृष्ण गोस्वामी और दिनेश कुमार गोस्वामी द्वारा आवेदन किए गए थे। इनमें से कमेटी द्वारा विचारोपरांत 4 सदस्य नामित किए गए हैं।