श्री बांके बिहारी जी कॉरिडोर निर्माण के समर्थन का मथुरा बार एसो ने किया एलान

मथुरा । मथुरा बार एसोसिएशन ने वृंदावन में बिहारीजी कोरिडोर निर्माण का समर्थन किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह को कॉरिडोर निर्माण के लिए ज्ञापन दिया है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुँचे बार एसो के अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा एवं सचिव शिवकुमार लवानिया ने बताया कि बार की कार्यकारिणी में पारित प्रस्ताव के अनुसार सभी अधिवक्तागणों की मांग है कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में अराध्य ठाकुर श्री बाँके बिहारी जी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्वालुओं, दर्शनार्थियों व समय की मांग को देखते हुए ठाकुर श्री बाँके बिहारी जी के भव्य व दिव्य कॉरिडोर का निर्माण कार्य शीघ्र से शीघ्र प्रारम्भ करने की अपेक्षा की गई है। उन्होंने कहा कि इसमें श्री बाँकेबिहारी मंदिर में सेवा पूजा कर रहे पुरोहितों के हितों को दृष्टिगत रखकर कोरिडोर की व्यवस्था की जाए। इस दौरान जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह को कॉरिडोर निर्माण संबंधी समर्थन पत्र दिया।

गौरतलब रहे कि प्रत्येक दिन विभिन्न सामाजिक संगठन जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कोरिडोर निर्माण की मांग कर रहे हैँ। इससे प्रशासनिक मशीनरी पर कोरिडोर निर्माण के लिए निरंतर कदम आगे बढ़ाने के लिए नैतिक बल मिल रहा है।