मथुरा। जनपद में तीन नायब तहसीलदारों सहित डेढ़ दर्जन लेखपालों राजस्व निरीक्षक को नई तैनाती पर भेजा गया है इनमें से आधा दर्जन ऐसे लेखपाल भी है शामिल है जिनकी तैनाती एक जगह पर 10 वर्ष से अधिक रही है। जिलाधिकारी सीपी सिंह ने तीन नायब तहसीलदारों को नई तैनाती दी है। नायब तहसीलदार मांट पंकज यादव को नायब तहसीलदार मथुरा सदर, नायब तहसीलदार मथुरा जितेंद्र सिंह को नायब तहसीलदार मांट तथा नायब तहसीलदार महावन शाविका शर्मा को नायब तहसीलदार मथुरा में तैनाती दी गयी है। वहीं डेढ़ दर्जन लेखपालों को भी इधर से उधर किया गया है इनमें से आधा दर्जन लेखपालों को प्रमोशन के बाद राजस्व निरीक्षक के पद पर तैनाती दी गई है जिनमें जगबीर सिंह को मथुरा से मांट मोहन स्वरूप शर्मा को महावन से मथुरा सदर बलवीर सिंह को मथुरा से गोवर्धन सपन भारद्वाज को गोवर्धन से महावन खेम सिंह को गोवर्धन से मांट श्याम बिहारी तरकर को मथुरा से गोवर्धन में राजस्व निरीक्षक ईस्वरी प्रसाद राजस्व निरीक्षक महावन को मथुरा स्थानांतरित किया है ।
प्रशासनिक स्तर पर लेखपाल रामनरेश को मथुरा से महावन दीपक देव को मथुरा से महावन मुकेश कुमार को मथुरा से मांट हरि प्रकाश को मांट से मथुरा योगेंद्र सिंह को महावन से मांट चैतन्य स्वरूप को मथुरा से मांट धर्मेंद्र चौधरी को मांट से मथुरा रीमा तौमर को छाता से मथुरा अशोक कुमार को छाता से मथुरा भूरी सिंह को महावन से मथुरा भूदेव प्रसाद को मांट से मथुरा योगेंद्र पाल सिंह को महावन से मथुरा की तहसीलों में तैनाती दी गयी है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.