मथुरा। महानगर कांग्रेस कार्यालय पर जिला अध्यक्ष एनएसयूआई हरीश पचौरी के नेतृत्व में छात्रों की समस्याओं को लेकर बैठक की गई जिसमें उनकी समस्याओ के निदान के लिए आंदोलन का आश्वाशन दिया ।
बैठक में महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम ने कहा कि हम ब्रज चिकित्सा संस्थान के बी एस सी नर्सिंग छात्रों के साथ हैं और आंदोलन में जोरदारी से छात्रों की लड़ाई लड़ेगे। छात्रों के साथ जो धोखा कॉलेज ने किया हे इसका हिसाब कॉलेज प्रशासन को देना पड़ेगा और जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलता लड़ाई जारी रखेंगे।
पूर्व जिला अध्यक्ष प्रवीण ठाकुर ने बताया कि पहले भी महाविद्यालयो में छात्रों को समस्याएं थी जिसका समाधान एनएसयूआई द्वारा कराया गया था। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश बघेल ने कहा कि इस प्रदर्शन में एनएसयूआई के साथ पूरी यूथ कांग्रेस खड़ी हे क्योंकि यह बड़ा मुद्दा हे छात्रों के साथ धोखा किया गया हैं उस अत्याचार का हिसाब कॉलेज प्रशासन से किया जाएगा ।
इस मौके पर सचिन विष्णु कुलदीप तनुज सना दिव्या चंचल खुशी हर्ष कृष्ण धीरज राजकुमार देवेंद्र राहुल विकास सुमित मनीष आकाश यशपाल राहुल बलराम अंकित सोमनाथ गणेश रिया अंबुज रितेश मीनू मोनू सोनू रमेश शिव रजत वीरेंद्र अनिल जीतू चंदन गजेंद्र रोहित आकाश कन्हैया आदि छात्र मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.