वृंदावन। नगर में पिछले काफी दिन से चल रही बिजली की समस्या से नागरिक बेहद परेशान थे आए दिन ट्रिपिंग की समस्या होती रहती थी लेकिन अब इस समस्या से उपभोक्ता को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा क्योंकि वृंदावन पागल बाबा विद्युत उपकेंद्र पर आज शुक्रवार को नवीन बिजली घर का शुभारंभ कर दिया गया।
वृंदावन पागल बाबा उपकेंद्र पर बने नवीन विद्युत केंद्र में 2 नवीन 5 एम वी के ट्रांसफार्मर लगाए गए है ताकि नगर का लोड कम हो सके। इसी कड़ी में आज चीफ इंजीनियर राजीव गर्ग द्वारा विद्युत पावर हाउस का उद्घाटन मंत्रोच्चारण के मध्य किया गया।
इस बारे में जानकारी देते हुए चीफ इंजीनियर राजीव गर्ग ने बताया कि इस नवीन पावर हाउस के शुभारंभ से उपभोक्ताओं को जो असुविधा का सामना करना पड़ रहा था वह अब नहीं करना पड़ेगा ।
अधिशासी अभियंता ए के कपिल ने कहा कि इस पावर हाउस का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और आज एक ट्रांसफार्मर का शुभारंभ कर दिया गया है । इसमें आज शाम से आठ नंबर फीडर की सप्लाई चालू हो जाएगी और बाकी का कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। फीडर नंबर आठ से क्षेत्र कालीदह जुगल घाट बिहार घाट बांके बिहारी मंदिर राधावल्लभ मंदिर श्री जी वाटिका अठखंभा आदि क्षेत्र जुड़े हुए हैं। छटीकरा बिजलीघर पर भी पांच एमवीए ट्रांसफार्मर चालू किया जा रहा है।
इस मौके पर एसई विजय मोहन खेड़ा एसई शहरी एके रूहेला एसडीओ संदीप वार्ष्णेय संजय गोला जेई माध्यमिक कार्यखंड हरि मोहन पाठक आदि मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.