मथुरा महानगर की सफाई व्यवस्था से खफा हुए नगर आयुक्त, सफाई निरीक्षकों को दिए नोटिस

मथुरा। महानगर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में नगर आयुक्त द्वारा शनिवार प्रातः 9 बजे पुराने बस स्टैंड से होली गेट, होली गेट से भरतपुर गेट, भरतपुर गेट से डैंपियर नगर तथा डैंपियर नगर से टाउनशिप तक स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर गंदगी पाई गई तथा समय पर सफाई नहीं मिली । इस पर नगर आयुक्त जगप्रवेश ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित सफाई निरीक्षकों को कड़ी चेतावनी देते हुए नोटिस जारी करने के आदेश किये है ।
नगर आयुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा है कि भविष्य में सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। निरीक्षकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में स्वयं उपस्थित रहकर सफाई कार्य की निगरानी सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गोपाल बाबू गर्ग एवं सफाई निरीक्षक राजकुमार लवानिया उपस्थित रहे।