मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, कार्यों एवं समाज सुधार में उनके योगदान को प्रदर्शित किया गया।
इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किए। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष निर्भय पाण्डे ने अहिल्याबाई होल्कर के अद्वितीय प्रशासनिक कौशल, जनकल्याणकारी नीतियों एवं सांस्कृतिक योगदान को याद किया।
नगर निगम के महापौर विनोद अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि समाज सुधार एवं धार्मिक सहिष्णुता के क्षेत्र में अहिल्याबाई का योगदान अविस्मरणीय है। उनका प्रशासनिक दृष्टिकोण आज के नेतृत्व के लिए अनुकरणीय है।
भाजपा महानगर अध्यक्ष राजू यादव ने कहा कि त्रिशताब्दी वर्ष में हमें अहिल्याबाई होल्कर के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए। उनके आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है।
जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि भाजपा पूरे जिले के सभी मंडलों में रानी अहिल्या बाई के जनशताब्दी वर्ष 2025 में 21 से 31 मई तक विशेष कार्यक्रमो का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री सत्यपाल चौधरी अनिल चौधरी कार्यक्रम संयोजक आकाश चौधरी सह संयोजक मुदिता शर्मा अजय परखम विनीत शर्मा पवन हिंडौन संजय शर्मा कुंज बिहारी चतुर्वेदी भगत सिंह जादौन अंकुर अग्रवाल नरेंद्र गौतम श्याम शर्मा मनोज ललित गौतम पार्षद अंकुर गुर्जर धर्मेश नितिन चतुर्वेदी ज्ञानेंद्र चौहान नेम प्रकाश चौहान पवन आदि मौजूद रहे.।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.