मथुरा। जनपद में नालों की सफाई एवं जल प्लावन के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने अहम् बैठक ली जिसमे विधायक मांट राजेश चौधरी विधायक गोवर्धन ठा. मेघश्याम सिंह सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए ।
बैठक में विधायक राजेश चौधरी ने मांट विधानसभा क्षेत्र में पडने वाले सल्ल ड्रेन, नीमगॉव पोखर से बेसवा की तरफ जाने वाले नाले एवं खेरिया से जमू ड्रेन, नीमगॉव की (पटरी पर पडी मिट्टी) को हटाने एवं हसनपुर नाले की सफाई कराये जाने की बात कही ।
विधायक गोवर्धन ठा. मेघश्याम सिंह ने ग्राम जानू से बछगाँव तक राजवाह की सफाई, नन्दगाँव राजवाह का ग्राम दौलतपुर में पोखर ओवर फ्लो की बात बताते हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग की। गोवर्धन ड्रेन पर चैकडैम, ग्राम नेरू जानू पर गेट लगाने के साथ साथ ग्राम कुंजेरा व कोन्हई के आप पास से गुजरने वाले नालों की सफाई कराई जाये। राल ड्रेन पर ग्राम बडौता के पास दो पुल का निर्माण / मरम्मत कराई जाये। नीमगॉव व कुजेरा के बीच नालों पर पाइप लगे हुए है उनके स्थान पर वी०आर०बी० का निर्माण कराया जाये। गोवर्धन ड्रेन 04 स्थानों (बछगॉव, रसूलपुर, जानू आदि) पर पम्प लगाये जायें।
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह द्वारा निर्देश दिये गये कि नालों सफाई के सत्यापन के सम्बन्ध में ब्लॉक स्तर पर खण्ड विकास अधिकारी व तहसील स्तर पर नायब तहसीलदार स्तर के अधिकारी को नामित करते हुए, कार्यों का सत्यापन किया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि नालों की सफाई से सम्बन्धित एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया जाये, जिसमें जनप्रतिनिधियों व सम्बन्धित अधिकारियों को भी जोडा जाये। नालों से निकाली गयी सिल्ट की नीलामी के माध्यम से डिस्पोजल किया जाये। मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना द्वारा सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई को निर्देशित किया गया कि वाटर रिचार्ज यूनिट बनाने में जो भी बाधा उत्पन्न कर रहे हैं उनको विभागीय नोटिस देते हुए, ग्राउण्ड वाटर एक्ट के तहत एफ.आई.आर. कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी द्वारा सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई मथुरा को निर्देशित किया गया कि विधानसभावार कार्यों की सूचना (तालाबों की खुदाई) जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाये ।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.