मथुरा में मंदिरो के आस पास से चोरी हुए 150 से अधिक मोबाईल फोन पुलिस ने घर घर कूरियर से पहुंचाने का किया प्रशसंनीय कार्य
मथुरा। वृन्दावन पुलिस द्वारा यात्रियों व मंदिरों से श्रद्वालुओं के गुम हुऐ 154 मोबाईल फोन बरामद कर उन्हें उनके मालिकों के घर तक कोरियर से पहुंचाने की प्रक्रिया की चहुंओर प्रसंशा हो रही है। इसके अलावा पुलिस ने आधा दर्जन शातिर चोरो को गिरफ्तार कर कब्जे से 46 मोबाईल फोन बरामद किये है। एसएसपी श्लोक कुमार के से अधिक मोबाइल फोन चार्ज लेने के पश्चात पुलिस कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश देने का असर साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। अपनी छवि को अच्छा बनाये रखने को वृन्दावन पुलिस ने बाहर से आने वाले श्रद्वालुओं के मंदिर परिसरों से गुम हुऐ मोबाइल फोन को बरामद कर उनके मालिक के पास कोरियर द्वारा देश-विदेश के विभिन्न हिस्सों में भिजवाया जा रहा है।

इस सम्बंध एसपी सिटी अरविन्द कुमार ने बताया कि वृन्दावन के विभिन्न मंदिरों से गुम हुये 154 मोबाईल फोन को पुलिस ने सीई आई आर पोर्टल की मदद से बरामद कर मालिकों से दूरभाष वार्ता कर मोबाईल फोन को उनके पतों पर कोरियर द्वारा भेजा जा रहा हैै। वहीं कुछ मोबाईल फोन स्वामियों को बुलाकर एसपी सिटी ने स्वंय साौंपे है। पुलिस इस कार्यवाही से श्रद्वालुओं में हर्ष व्यक्त हो गयातथा वह मथुरा-वृन्दावन पुलिस की प्रशंसा करते हुये धन्यवाद देते दिखाई दिये।
इसके अलावा वृंदावन पुलिस ने आधा दर्जन चोरों को चार दर्जन चुराए गए मोबाइल फोन व नशीला पदार्थ सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर डॉ अरविंद कुमार द्वारा पत्रकारों को जानकारी दी गई कि वृंदावन पुलिस ने चेकिंग के दौरान पवन हंस हेलीपेड के पास बने शौचालय से अर्जुन निवासी गोपालगढ़ थाना जैंत भारत निवासी ग्राम अरहेरा, ओम प्रकाश निवासी सकराया बाबूगढ़, कुंवर साहब निवासी काशीराम कॉलोनी वृंदावन, सचिन निवासी बाजना थाना हाईवे, मनीष अंबेडकर कॉलोनी कृष्णा नगर को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस को 46 मोबाइल फोन व 600 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआहै। उन्होंने बताया कि सर्विलांस टीम के माध्यम से पुलिस इन सभी 46 मोबाइल फोन के मालिकों के बारे में जानकारी करेगी कि यह कहां से चुराए गए हैं। उसके पश्चात उनको फोन सौंप दिए जाएंगे।