मथुरा (राजपथ मथुरा ब्यूरो)। पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा की गई निर्दोष पर्यटकों की हत्या के विरोध में मथुरा बंद अभूतपूर्व सफल रहा । सुबह से शाम तक महानगर के बाजारों में लॉक डाउन जैसा माहौल दिखाई दिया।
विश्व हिंदू परिषद के आव्हान पर व्यापारी संगठन, बार एसोसिएशन, होटल एसोसिएशन आदि ने भी इस बंद का समर्थन किया था । यहाँ तक कि मुस्लिम इलाको में भी बंद का अच्छा ख़ासा असर दिखाई दिया। डीग गेट भरतपुर गेट इलाको में भी पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा ।

गुरुवार की सुबह से ही मथुरा बंद कराने के लिए विहिप के कार्यकर्ता महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल के नेतृत्व में अलग अलग टोली बनाकर शहर की सडक़ों पर घूमते नजर आए। व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर गुरूवार को शहर के होली गेट चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए और मथुरा बंद का समर्थन भी किया। लाउडस्पीकर के माध्यम से व्यापारियों के द्वारा लगातार अपील की जा रही है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले का विरोध करते हुए बाजार बंद रखें और 26 सैलानियों की मौत हो जाने पर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी गई। मथुरा में बंद का असर देखने को मिला । यहां सुबह से बाजार बंद रहे । विश्व हिंदू परिषद और व्यापार संगठन से जुड़े पदाधिकारी सुबह से बंद को सफल बनाने के लिए सडक़ों पर निकल पड़े ।
विहिप द्वारा मथुरा बंद के किए गए आव्हान का असर सुबह से ही बाजारों में दिखने लगा। सुबह सुबह नाश्ता की कचौड़ी जलेबी की दुकान बंद दिखीं तो मिठाई की दुकानों पर ही ताले पड़े थे। शहर में बंद के कारण बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ था। जम्मू -कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में हुई हत्याओं के विरोध में गुरुवार को बाजर बन्द का आह्वान किया गया। मथुरा में इस बंद का व्यापक असर देखने को मिला। हिंदू सामाजिक संगठनों ने आतंकवाद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। कार्यकर्ताओं ने बंद को सफल बनाने के लिए पहले से ही कई बैठकें की थीं। व्यापारी संगठनों ने भी इस बंद को अपना समर्थन दिया। शहर में बंद बाजार सुबह से शाम तक खुले नहीं । होली गेट, छत्ता बाजार, सदर बाजार, धोली प्याऊ, भूतेश्वर चौक बाजार और कृष्णा नगर समेत आसपास के सभी बाजार पूरी तरह बंद दिखाई दिए । व्यापारियों ने एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से खड़े होने का संकल्प लिया। देशभर में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की निंदा की जा रही है। व्यापारियों ने इस बंद के माध्यम से आतंकवाद के खिलाफ अपनी एकजुटता दिखाई।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.