मथुरा। आगरा कमिश्नरेट की डायल 112 में तैनात हेड कांस्टेबल ने थाना सदर बाजार के औरंगाबाद स्थित बल्देव पुरम कॉलोनी में किराए के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सिपाही द्वारा आत्महत्या की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी तत्काल मृतक के परिजनों को दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीबी नगर ज़िला बुलंदशहर और हाल निवासी सदर बाजार क्षेत्र के औरंगाबाद बलदेव पुरम कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय हेड कांस्टेबल राजवीर सिंह पुत्र संतराजा सिंह का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। घर का दरवाजा न खुलने पर क्षेत्रीय लोगों ने इसकी सूचना इलाका पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने अंदर से दरवाजा बंद होने पर कोई अंदर से प्रतिक्रिया न मिलने पर दरवाजा को कड़ी मशक्कत के बाद खोल कर अंदर घुसने पर शव को लटका देख सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस ने मृतक की पत्नी और अन्य परिजनों को दी।
बताया जाता है कि मृतक सिपाही घर में अकेला था और पत्नी मायके अलीगढ़ में रुकी हुई थी। वर्तमान में मृतक आगरा कमिश्नरेट की डायल 112 में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। मृतक के परिजनों ने बताया कि राजवीर 2011 में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे। इनकी 12 साल पहले शादी हुई थी। मृतक के एक बेटा और एक बेटी हैं। सिपाही राजवीर सिंह के द्वारा आत्महत्या किए जाने की जानकारी मिलते ही परिजन पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच गए। जहां वह शव को देखकर बिलख बिलख कर रोने लगे। थाना सदर बाजार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया और मामले की जानकारी आला अधिकारियों को दी। सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया सिपाही ने आत्महत्या क्यों की है यह कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। परिजन भी अभी कुछ बताने को तैयार नहीं हैं।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.