दंगल में पहलवानों पर होगी ड्रोन से पुष्प वर्षा

गोवर्धन। जनपद के गाँव भवनपुरा में विशाल कुश्ती दंगल गुरुवार 27 मार्च बृहस्पतिवार को होगा जिसमें पहलवानों की हर कुश्ती पर ड्रोन से पुष्प वर्षा होगी। दंगल में उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब आदि राज्यों के सैकड़ों पहलवान भाग लेंगे। दंगल मे जिला केसरी, राज्य केसरी आदि पहलवानों को बुलाया गया है।
दंगल मे पहलवान अपना जोरदारी से दम ख़म दिखाएंगे। कार्यक्रम की जानकारी धोरीला कोमल चौधरी, गज्जो चौधरी, रोहन चौधरी, नीरज चौधरी, जवाहर, गोविन्द सिंह, दलवीर दरोगा, नन्दो चौधरी, कैलाशी, मुकेश भगत, संजू चौधरी, हरवान, राजू चौधरी, राजवीर ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति गांव भवनपुरा में विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन होगा जिसमें अंतिम कुश्ती 51,000 हजार रूपये की होगी तथा रात्रि मे रसिया दंगल का आयोजन होगा।