ब्रज प्रेस क्लब का होली मिलन महोत्सव धूमधाम से मना

विधायक, अधिकारी, पूर्व मंत्री थिरके, होली की मस्ती में नजर आये ब्रज के गणमान्य

मथुरा। ब्रज प्रेस क्लब एवं सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (सिम्स हॉस्पीटल) द्वारा रविवार को आयोजित होली मिलन महोत्सव का कार्यक्रम डेंपीयर नगर स्थित होटल हीरा क्रिस्टल के सभागार में धूमधाम से मना । होली के मस्ती भरे गीत-संगीत पर पूर्व मंत्री, विधायक, अधिकारी एवं गणमान्य भाव विभोर होकर होली की मस्ती में झूमते नजर आए।
समारोह का शुभारंभ पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं विधायक श्रीकान्त शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर के किया। इस अवसर पर ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमलकान्त उपमन्यु एडवोकेट एवं सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (सिम्स हॉस्पीटल) के चैयरमैन डा. गौरव भारद्वाज द्वारा सभी गणमान्य अतिथियों का पटुका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन गोविन्द भारद्वाज द्वारा किया गया। ब्रज की प्रसिद्ध दानीराम शर्मा की रास एवं भजन संगीत मंडली द्वारा ठाकुर जी स्वरूप में ठाकुरजी की होली पुष्प वर्षा के साथ खेली गई। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एएस वाजपेयी के स्वर्गगमन पर मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
समारोह में पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा, पूर्व ऊर्जा राज्यमंत्री रविकान्त गर्ग, विधायक पूरन प्रकाश, विधायक ठा.मेघश्याम सिंह, विधायक राजेश चौधरी, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, डीआईजी/एसएसपी शैलेन्द्र कुमार पांडेय, एसपी सिटी डा. अरविन्द कुमार, एसपी ट्रेफिक मनोज कुमार यादव, पूर्व जिला जज उमाशंकर शर्मा, एमबीडीए के सचिव अरविन्द द्विवेदी, सीओ सिटी भूषण वर्मा, एआरटीओ मनोज वर्मा, महिला थाना प्रभारी संचना सचान, एंटी रोमियो प्रभारी अलका रानी, वरिष्ठ अधिवक्ता नंद किशोर उपमन्यु, अजय सिंह एडवोकेट, सार्थक चतुर्वेदी, सुरेश कौशिक ,भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम सिंह, रालोद नेता कुं. नरेन्द्र सिंह, ठा.मुकेश सिंह सिकरवार, योगश द्विवेदी, स्पेशल डीजीसी अलका उपमन्यु एडवोकेट, बार एसो. के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, सचिव शिव कुमार लवानियां, डीजीसी क्राइम ठा. शिवराम सिंह तरकर, समाजसेवी देवेन्द्र गौतम गुड्डू , प्रमोद गर्ग कसेरे, विनोद गर्ग कसेरे, डा. अशोक अग्रवाल, मनोज कुमार शर्मा बॉबी भैया, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव पवन हिंडोल, आरएसएस के अधिकारी कमल कौशिक, भाजपा नेता संजय गोविल, संजय शर्मा आदि गणमान्य होली के संगीत पर झूमते नजर आए।
इस अवसर पर अमित मुद्गल, विनीत शर्मा, दिलीप चतुर्वेदी, महासचिव पवन नवरत्न, किशन चतुर्वेदी, कन्हैया अग्रवाल, धर्मेन्द्र चतुर्वेदी, मदन गोपाल शर्मा, मोहन श्याम रावत, नगेन्द्र राठौर, गौरव चौधरी, धाराजीत सारस्वत, गिरधर पचौरी, महेश सिंह, चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार, अजय शर्मा, सतीश कुमार, गिरीश कुमार, सूचना विभाग के नारायण सिंह आदि ने सभी का स्वागत किया।