नए डीएम को कमिश्नर ने कराया चार्ज ग्रहण

मथुरा। जनपद के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब एक जिला अधिकारी को मंडल कमिश्नर ने चार्ज ग्रहण कराया हो। शनिवार को नवागत जिलाधिकारी सीपी सिंह जब अपने आवास पर पहुंचे तो वहां मौजूद आगरा मंडल के नवनियुक्त आयुक्त शैलेंद्र सिंह ने उनका गर्म जोशी से स्वागत करते हुए उनको चार्ज ग्रहण कराया।
नवागत जिलाधिकारी श्री सिंह ने अभिभूत होते हुए कहा कि कमिश्नर सर का उन पर सदैव आशीर्वाद रहा है। इस दौरान कमिश्नर शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मथुरा जनपद में विकास कार्यों की जिस गति से चल रहे थे वह और तेजी पकड़ेगी। नए डीएम साहब को मथुरा का पूर्व से ही भली भांति ज्ञान है।