मथुरा। महानगर के डैम्पीयर नगर स्थित शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तिरंगा शाखा एवं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनको नमन करते हुए 117वां जन्म दिवस मनाया।
इस अवसर पर तिरंगा शाखा के जिला प्रमुख सुरेश कुमार सैनी ने शहीद ए आजम भगत सिंह के आदर्शों पर चलने और उनसे प्रेरणा लेने को विस्तार से रेखांकित किया। आप जिला अध्यक्ष भगत सिंह ने उनके जीवन के क्रांतिकारी इतिहास पर अपने विचार व्यक्त किये।
पूर्व जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज ने उनकी विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगत सिंह शोषण विहीन समाज एवं वैज्ञानिक समाजवाद के पक्षधर थे। भगत सिंह के विचारों में सांप्रदायिकता,जातिवाद, धर्म वाद तथा अन्धराष्ट्रवाद जैसी कोई संकीर्णता देखने को नहीं मिलती। मथुरा वृंदावन नगर निगम में स्थित भारतीय जनता पार्टी के शासन प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार लिखित एवं व्यक्तिगत मुलाकातें करने के बावजूद भी शहीद -ए -आजम भगत सिंह के सम्मान में माल्यार्पण लिए सीढ़ियों का निर्माण न कराया जाना उचित नहीं है।
महानगर अध्यक्ष प्रवीण भारद्वाज ने कहा कि वह युवाओं के लिए हमेशा क्रांतिकारी प्रेरणा के स्रोत रहेंगे। आज भी उनके विचार प्रासंगिक है।
इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष वी एस ठकुरेला संतोष चंद्र सक्सेना महासचिव संदीप हिंडोल शिवचरण पाल मुरारी लाल बघेल पवन सैनी नितिन कर्दम अर्जुन श्री कृष्ण सैनी अरुन रोशन लाल आदि उपस्थित थे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.