मथुरा में जी आई सी स्कूल बना तालाब, बंदरों ने मचाई धमा चौकड़ी

मथुरा। बुधवार को हुई झमाझम बरसात ने महानगर को ताल तलैया तो बना दिया तो वहीं कई स्थानों पर बारिश का पानी भर गया। शहर के जनरल गंज क्षेत्र स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान भी बरसाती पानी से लबालब हो गया। गर्मी से राहत पाने के लिए आज सुबह बंदर वर्षा से मैदान में इकट्ठा पानी में कूद पड़े और जमकर मस्ती करते देखे गए ।
वानरों ने सुबह 6 बजे से 9 बजे तक पानी में ऊधम मचाया जिससे सबसे ज्यादा परेशानी सुबह सबेरे टहलने आने वाले लोगों को हुई। भारी संख्या में बंदरों के आने से मैदान में टहलने आए सभी लोगों को सावधानी बरतते देखा गया। बंदरों की तादाद को देखकर लोग नगर निगम प्रशासन को कोसते हुए देखे गए।