जनसंघ के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष रहे राजा कृष्ण पाल सिंह के नाम से सड़क का लोकापर्ण

मथुरा। रविवार को महानगर के डैंपियर नगर इलाके में मथुरा वृन्दावन नगर निगम के महापौर विनोद अग्रवाल द्वारा मच्छी फाटक से अहिल्याबाई चौराहे के मध्य सड़क के नाम को राजा कृष्ण पाल सिंह के नाम पर रखे जाने का फीता काटकर लोकार्पण किया।
महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया कि राजा कृष्ण पाल सिंह जनसंघ के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं उनके द्वारा समाज हित और राष्ट्र हित में बहुत सारे अतुलनीय कार्य किये गये हैं। नगर निगम बोर्ड की पूर्ण सहमति से पास होने बाद राजा कृष्णपाल सिंह को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए आज उनके नाम की सड़क का लोकार्पण किया है, लोग उनके जीवन से प्रभावित होकर उनके विचारों पर चलने का अपने जीवन में अनुशरण कर रहे हैं।
लोकार्पण समारोह में मुख्य रूप से पूर्व सांसद राजा मानवेन्द्र सिंह ऋषिराज सिंह अनिरुद्ध सिंह जितेंद्र पाल भाजपा नेता डॉ डी. पी गोयल डॉ अशोक अग्रवाल तुलसीराम शर्मा श्रीपाल शर्मा पूर्व विधायक कुशलपाल सिंह पूर्व मंत्री सरदार सिंह पूर्व पार्षद राजेश सिंह पिंटू महापौर प्रतिनिधि अंकुर अग्रवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।