मथुरा की गली सेठ भीकचंद में गिरा जर्जर मकान , बंदरों के दबने की आशंका

गोपाल चतुर्वेदी
मथुरा। महानगर के छत्ता बाजार के समीप प्राचीन श्री राम मंदिर के समीप लगातार हो रही बारिश के चलते एक पुराना मकान ढह गया जिसके चलते समीप वर्ती मकान के दरवाजे क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें मलवा घुस गया जिसके बारे में स्थानीय निवासियों में मौके पर निरीक्षण करने आए अपर नगर आयुक्त रामजीलाल को जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में इस इमारत के अंदर सरकारी स्कूल हुआ करता था और यह बिल्डिंग एक संस्था के अधीन थी जो 2012 में भी गिर चुकी थी जिसके बाद इस मकान के गिरे हुऐ मलवे को वापस इसके अंदर ही एक मंजिल तक भर दिया गया था जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों द्वारा अनहोनी की आशंका के चलते तत्कालीन जिलाधिकारी तथा नगर पालिका में भी की थी परंतु अनदेखी के चलते कल से हो रही बरसात के कारण पुनः वह मलवा पानी भरने के कारण दीवाल सहित आज सुबह लगभग 10 बजे गिर गया जिससे जानमाल की हानि तो नही हुई परंतु मलवे में कुछ बंदरों के दबे होने की आशंका है ।

गुरुवार को वार्ड संख्या 65 होली गेट सेठ भीकचंद गली (छत्ता बाजार) मकान गिरने की सूचना मिलते ही नगर निगम मथुरा वृंदावन के अपर नगर आयुक्त रामजी लाल, मुख्य अभियन्ता अमरेंद्र गौतम तथा क्षेत्रीय पार्षद संतोष पाठक मौके पर पहुंचे। लगातार हो रही वर्षा के कारण गिरे हुए खंण्डर मकान के बारे में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ की उक्त मकान लगभग 70 वर्ष पुराना था। जिस मकान में कोई भी जन मानस नही रहता था जो कि खाली स्थिति मे था, जिसमे कोई जनहानि नही हुई है ।गिरे हुए मकान के चारो तरफ लाल पट्टी लगा कर लोगो से अपील कर दी गई है कि चिन्हित किए गए स्थान से दूरी बनाए रखें।